Top News

इलाज में लापरवाही का आरोप, वृद्धा की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

:



बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत अंतर्गत गांधीग्राम वार्ड संख्या-11 निवासी 75 वर्षीय लक्ष्मी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सक डॉ. राम कृष्ण पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

परिजनों के अनुसार लक्ष्मी देवी को संक्रमण की शिकायत होने पर डॉ. राम कृष्ण के निजी आवास पर इलाज के लिए ले जाया गया था। उनका आरोप है कि पहले दिन केवल जांच और एक्स-रे कराने की सलाह दी गई। अगले दिन सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोपहर तक उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें इंजेक्शन और सलाइन दी गई, लेकिन तब तक उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला की मौत के बाद डॉ. राम कृष्ण और वहां मौजूद कुछ स्वास्थ्यकर्मी मौके से चले गए, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

मृतका के पति स्वर्गीय जीवलाल प्रसाद मेहता थे। वह अपने छोटे पुत्र रमेश मेहता के साथ गांधीग्राम, वार्ड संख्या-11, थाना बरारी, जिला कटिहार में रहती थीं।

समाचार लिखे जाने तक डॉ. राम कृष्ण का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। चिकित्सक अथवा संबंधित पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post