राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का स्थापना दिवस रविवार को इंसान स्कूल रोड स्थित जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर और हरे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़कर की गई। इसके बाद जिला प्रभारी सैय्यद मोहिबुल हसन, सरदार रंजित सिंह, कार्यक्रम प्रभारी हाजी अब्दुस सुभान, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अंजार नईमी, पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम तथा प्रधान महासचिव मज़हरुल हसन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर केक काटा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय, शोषित-वंचितों के उत्थान तथा धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने सीमांचल में महागठबंधन को मजबूत करने और संगठन विस्तार पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष अंजार नईमी ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक प्रखंड और गांव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता देवेन यादव ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ राजद नेता उस्मान गनी, नन्हे मुश्ताक, अनूप त्रिपाठी, तनिष्क राज, नुदरत महजबी, महिला जिला अध्यक्ष शगुफ्ता प्रवीण, दानिश इकबाल, ई. फरहान, डॉ. नूर आलम, खुर्शीद आलम, शाहिद रब्बानी, ई. रेहान अहमद, नौशाद कामिल, कैसर आलम, मिन्हाज आलम, मिंटू, फिरदौस अंजुम, जुनैद आलम, सद्दाम, मौज आलम, बाबर आलम, गुलाम जिलानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment