कटिहार। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह एवं उनके प्रतिनिधि सुमित सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों ने जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।
रश्मि सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति समर्पित सोच ने कटिहार जिले को विकास के नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशील कार्यशैली के कारण आम जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि माँ भगवती की कृपा से जिलाधिकारी सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सफल रहें तथा इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जिले और समाज की सेवा करते हुए कटिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।
जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह एवं प्रतिनिधि सुमित सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर जिलाधिकारी के सुखद, सफल और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
Post a Comment