:
नगर पंचायत कोढ़ा में पात्र परिवारों के लिए नया राशन कार्ड बनाने, परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने एवं हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में दो कर्मी युद्धस्तर पर आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है या परिवार में नए सदस्य का नाम जोड़ना अथवा किसी सदस्य का नाम हटाना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ₹1.15 लाख तक का वार्षिक आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। नाम जोड़ने या हटाने के लिए भी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
मुख्य पार्षद ने सभी पात्र लाभुकों से समय पर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से केवल अधिकृत सूचना पर भरोसा करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की।
Post a Comment