:
बारसोई प्रखंड की बेलवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, मुखिया अब्दुल वदूद, चेयरमैन मो. तैयब, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. शहनवाज, जिला परिषद प्रतिनिधि मो. आफताब तथा लोजपा नेता मो. मोमिन ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सहयोग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचता है।
Post a Comment