:
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘निश्चय-3 : उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ के तहत फलका प्रखंड के बरेटा में नवस्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से राज्यभर के 551 विद्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया।
बरेटा स्थित शिवनारायण सर्वोदय उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, मुखिया चंदन झा एवं जिला परिषद सदस्य गायत्री कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Post a Comment