Top News

'मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा' अभियान के उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

:



कटिहार। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, टीकापट्टी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 'मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा' अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में तंजिमा बेगम, मो. गुलाम सरवर, सिद्धार्थ यादव, सेहर जहां, इंदु कुमारी, साइमा बानो, लुसी, रतन कुमार, रश्मि रानी, शिखा कुमारी, मिथलेश कुमार गुप्ता, योगेंद्र कुमार मंडल, कुमारी संगीता, कुंज बिहारी, विनीता और नागेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान न केवल उनका उत्साह बढ़ाता है, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का समापन सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post