Top News

बैसा अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवाद समेत पांच मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा


बैसा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई कर सभी पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

जनता दरबार में अंचलाधिकारी गोपाल कुमार, राजस्व पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, रौटा थाना पुलिस एवं अनगढ़ थाना पुलिस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल पांच मामले प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी शिकायतें शामिल थीं।

अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ आवश्यक अभिलेखों की जांच की और सभी मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए विवादों का समाधान विधिसम्मत तरीके से कराने की अपील की।

अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इस अवसर पर रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post