रौटा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमबाड़ी निवासी बमबम कुमार चौधरी (पिता- जागेश्वर चौधरी) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि अख्तियारपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही कांड संख्या 153/26 दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी शुरू की गई।
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने राज्य राजमार्ग-99 पर टेना गांव के समीप भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।
Post a Comment