Top News

एनएच-107 पर सड़क बंद करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, दो घंटे जाम


मधेपुरा–पूर्णिया एनएच-107 पर मीरगंज रेलवे ढाला के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्य मार्ग बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मीरगंज चौक पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बिना सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के सड़क बंद करने से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रहिका टोला नहर होकर तीन एवं चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की और वर्तमान डायवर्जन की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक और अंचलाधिकारी किसलय कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग वरीय अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ, हालांकि ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post