Top News

बैसा पुल के पास शराब के नशे में दो गिरफ्तार

:

रौटा। रौटा थाना पुलिस ने बैसा पुल के समीप शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैसा गांव निवासी मो. आलम और शीत कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान दोनों व्यक्ति बैसा पुल के पास शराब के नशे की हालत में पाए गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post