Top News

आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण शिविर, समय पर टीका लगवाने की दी सलाह


कोढ़ा। प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं का टीकाकरण किया गया। एएनएम कंचन कुमारी, शांति कुमारी, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं ने लाभार्थियों को टीके लगाने के साथ टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। फुलवरिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-49 पर 32 बच्चों और 5 गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी निर्धारित केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान जारी है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post