Top News

खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से महिला की मौत


कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत रज्जीगंज वार्ड संख्या-10 में गुरुवार को खेत में पटवन (सिंचाई) के दौरान करंट लगने से 62 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने, बिजली व्यवस्था की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post