बरारी मुस्लिम टोला स्थित बरांडी नदी में मरघिया गांव के एक मासूम के डूबने की घटना पर बरारी कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष मो. सलीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल सका है, जिससे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है।
मो. सलीम ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राहत एवं बचाव कार्य में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक अंचलाधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, जबकि ऐसी स्थिति में अधिकारियों की तत्काल मौजूदगी आवश्यक होती है।
उन्होंने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए, पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और हरसंभव सरकारी सहयोग दिया जाए तथा यदि किसी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
मो. सलीम ने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने बच्चे का जल्द पता चलने और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Post a Comment