Top News

नई एंबुलेंस गायब? पूर्व प्रत्याशी रोशन अग्रवाल ने उठाए सवाल, अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब

:



कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अस्पताल में हाल ही में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई नई एंबुलेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोशन अग्रवाल ने एंबुलेंस की उपलब्धता पर सवाल उठाते हुए अस्पताल प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

रोशन अग्रवाल ने कहा कि उद्घाटन के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा किया गया था, लेकिन फिलहाल एंबुलेंस अस्पताल परिसर में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने पूछा कि उद्घाटन के बाद एंबुलेंस कहां संचालित हो रही है और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुमंडल अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और रेफर किए गए मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से पूर्णिया और कटिहार भेजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रोशन अग्रवाल ने कहा कि बारसोई अनुमंडल का क्षेत्र काफी बड़ा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post