Top News

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बरेटा में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आगाज


फलका प्रखंड के बरेटा पंचायत भवन के पीछे सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निकाली गई शोभायात्रा में 251 कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भरे कलश लेकर बरेटा, अमरपुर, कौशकीपुर, बरेटा चौक, कार्तिक स्थान और वर्माजी टोला सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलशधारियों का स्वागत किया गया। "जय श्री राधे" और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, संस्कार और भक्ति का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार साह, सुधांशु शेखर सहित स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post