:
बारसोई प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था और ठप पड़ी हर घर नल-जल योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठा। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को नियमित बिजली और शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
हर घर नल-जल योजना पर भी जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि कई वार्डों में मोटर खराब है और पाइपलाइन जर्जर होने के कारण लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इन योजनाओं को अविलंब चालू कराने की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और बंद पड़ी नल-जल योजनाएं चालू नहीं कराई गईं, तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने की। इस मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुंदर साह, बीपीआरओ अशोक कुमार, उप प्रमुख चंदना कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Post a Comment