बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र के शून्यकाल के दौरान कटिहार जिले के बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने सरकारी बस स्टैंड निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सदन में कहा कि बारसोई-बलरामपुर क्षेत्र में सरकारी बस स्टैंड का अभाव है, जिससे प्रतिदिन कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम बंगाल जाने वाले छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विधायक ने सरकार से मांग की कि आम जनता की सुविधा, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बारसोई-बलरामपुर में जल्द से जल्द सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
Post a Comment