Top News

कटिहार की बेटी पायल का कमाल, AIMIS बीएससी नर्सिंग में बिहार में दूसरा स्थान


बरारी नगर पंचायत बरारी के गुरुबाजार निवासी पप्पू कुमार चौधरी एवं सुनीता देवी की दूसरी पुत्री कुमारी पायल ने AIMIS बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 51 तथा बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ बरारी और पूरे कटिहार जिले में खुशी का माहौल है।

पायल की सफलता पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाई नीतीश कुमार, राजेश चौधरी, बहन अंशु कुमारी, पलक कुमारी, दादी मीना देवी एवं उनके शिक्षक नील कमल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि पर कलवार समाज की ओर से पायल कुमारी को शॉल, कलम एवं चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समाज के अध्यक्ष महेश कुमार चौधरी, सचिव गौतम भगत, कोषाध्यक्ष अभय जायसवाल, धीरज चौधरी, आदर्श चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पायल कुमारी की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post