:
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सीआईबी और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 91.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय जिले के निवासी दानी साहनी और शंभू साहनी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी–आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में की गई। सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है।
संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 91.500 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद दोनों आरोपियों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।
उत्पाद विभाग ने दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Post a Comment