Top News

जनता दरबार में आए 10 मामलों का मौके पर निष्पादन


बैसा अंचल मुख्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी गोपाल कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी विश्वजीत सेन गुप्ता के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि एवं अन्य विवादों से जुड़े कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई और सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। मौके पर आरओ चंद्र प्रकाश, सीआई महबूब आलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post