Top News

516.81 ग्राम स्मैक के साथ दो कथित तस्कर गिरफ्तार


पौआखाली थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एलआरपी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी सर्विस रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 516.81 ग्राम स्मैक के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखानी थाना क्षेत्र के सूरीभिट्ठा निवासी अकबर अली (29) और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मंगलवारी निवासी अनिल साहा (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन, 9,672 रुपये नकद, एक ईयरफोन और दो लाइटर भी बरामद किए। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर एलआरपी चौक के आसपास डिलीवरी देने की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने मामले की समीक्षा की। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए रिमांड पर पूछताछ की तैयारी कर रही है। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने किया। इसमें सब इंस्पेक्टर महिमा कुमारी, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post