Top News

लालू-राबड़ी की सुरक्षा बहाली का स्वागत, तेजस्वी पर बरसे दिलीप जायसवाल



बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दोबारा Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि गृह विभाग के अधीन सुरक्षा समिति समय-समय पर सभी वीआईपी की सुरक्षा की समीक्षा करती है। समिति की अनुशंसा के आधार पर ही दोनों नेताओं को पुनः Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार को केंद्र सरकार में उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग पर डॉ. जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि "तेजस्वी यादव के पास अब कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वे एनडीए में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।"

इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला समेत कुछ नेताओं द्वारा पाकिस्तान के साथ वार्ता की मांग संबंधी पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि देश देख रहा है कि धारा 370 का समर्थन करने वाले लोग आज पाकिस्तान से बातचीत की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग भारत में रहकर देश विरोधी बातें कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post