Top News

दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में सहयोग शिविर, 72 में से 54 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

:



बिहार सरकार की पहल 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के तहत मंगलवार को कुरसेला प्रखंड की दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ललन राम ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया।

शिविर में पूर्व सांसद नरेश यादव, जिला परिषद सदस्य उमेश यादव उर्फ उमा यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पिंटू कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भूमि एवं राजस्व सुधार, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, उद्योग तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने बताया कि शिविर में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 54 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को संबंधित प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए। शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके।

इस अवसर पर उप मुखिया रामनाथ महतो, दिलखुश कुमार, गणेश यादव, पीटीए अनुपम पंडित, राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्रा, पंचायत सेवक गुड्डू कुमार, रोजगार सेवक दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post