:
जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत तितलिया गांव निवासी मो. आहसन रजा ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 149वीं रैंक प्राप्त कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से कदवा प्रखंड, बारसोई अनुमंडल, कटिहार जिला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर बारसोई अनुमंडल परिसर में जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. तनवीर, लोजपा नेता मो. आसिफ तथा चौंदी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. मुनीब ने मो. आहसन रजा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. तनवीर ने कहा कि मो. आहसन रजा की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव, प्रखंड, अनुमंडल और जिले का नाम रोशन किया है।
वहीं, चौंदी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. मुनीब ने कहा कि आहसन रजा की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक उत्साह के साथ मेहनत करेंगे।
मौजूद सभी लोगों ने मो. आहसन रजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment