Top News

5 जुलाई के भाजपा जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां



बरारी प्रखंड के गुरुबाजार स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में 5 जुलाई को होने वाले भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा छात्र-छात्रा सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रचार-प्रसार, स्वागत, मंच, यातायात और अतिथि सत्कार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन झा एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post