Top News

कोढ़ा में आज से टीबी मुक्त भारत अभियान, 251 टीमें करेंगी स्क्रीनिंग

:

कोढ़ा। देश को टीबी (यक्ष्मा) मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 4 जुलाई से कोढ़ा प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत टीबी चिन्हित पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की 251 टीमें 14 अगस्त तक विशेष शिविर लगाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 10 प्रमुख लक्षणों के आधार पर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क एक्स-रे एवं आवश्यक जांच के लिए भेजा जाएगा। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं भी दी जाएंगी।

चिन्हित टीबी मरीजों को बेहतर पोषण के लिए फूड बास्केट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने में जीविका समूह की सीएनआरपी एवं अन्य कैडर दीदियां पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगी और अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करेंगी। जीविका परियोजना प्रबंधक उत्तमा नंद भारती ने सभी जीविका कर्मियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post