Top News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पवई पंचायत में ग्राम सभा व वृक्षारोपण


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत राज पवई में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत विकास कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई।

पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पवई पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

मुखिया मोहम्मद काजिम ने कहा कि पेड़-पौधे शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post