Top News

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की संयुक्त गश्त, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी



भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए रविवार को एसएसबी 12वीं बटालियन फतेहपुर और नेपाल की एपीएफ ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। यह अभियान बॉर्डर पिलर संख्या 151 से 152 के बीच संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया गया।

संयुक्त गश्ती का नेतृत्व एसएसबी के उपनिरीक्षक (जीडी) अडहारी लोसा और एपीएफ नेपाल के डीएसपी किशोर श्रेष्ठ ने किया। दोनों देशों के जवानों ने पैदल गश्त कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा गतिविधियों पर निगरानी रखी।

अधिकारियों ने तस्करी, अवैध आवागमन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संयुक्त अभियान सीमा सुरक्षा के साथ-साथ दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास को भी बढ़ाते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post