Top News

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी, लाखों के नशे के कारोबार का खुलासा



बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट के समीप स्थित एक घर में शनिवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर 88.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहागाड़ा इस्मत टोला वार्ड संख्या-05 निवासी सद्दाम अंसारी (पिता- अनवारुल हक अंसारी) के रूप में हुई है।

रविवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सद्दाम अंसारी अपने घर से स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने काले पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई 88.23 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा मौके से 10 मोबाइल फोन, दो डिजिटल तराजू और 11,670 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामग्री की जांच से नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post