Top News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर


आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने भी बैठक में शामिल होकर कोढ़ा क्षेत्र से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।

प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मोहर्रम मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पर्व के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post