Top News

बरारी प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एकदिवसीय धरना, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष राजद बरारी इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, लचर बिजली आपूर्ति और कानून-व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड उपाध्यक्ष मिन्हाज आलम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजद अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल मालाकार तथा राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह संजू मौजूद रहे।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बेरोजगारी चरम पर है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, बिजली आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है।

धरना कार्यक्रम में युवा राजद जिला उपाध्यक्ष शान्तनु यादव, उपेन्द्र राय, नरेश मंडल, बेचन शर्मा, राजेन्द्र दास, दिनेश चौधरी, रंजना कुमारी, हबीबुर्रहमान, हलीम बैठा, मो. सोहैल, रघुवीर राय, अजहर अली, शकील खान, मुन्ना चौधरी, प्रदीप सिंह, भगत सिंह, सचित यादव, मो. इलियास, शफीक अहमद, अब्दुल खालिक, एत नारायण सिंह, रवि कुमार, दिलीप कुमार ठाकुर, खलील अंसारी और जाबीर विशनपुर समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

धरना के समापन के बाद महामहिम राज्यपाल, बिहार के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी बरारी धीरेंद्र सिंह धीरज को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, बिजली और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post