Top News

ततमा टोली का दो तस्कर शराब के साथ कुरसेला में गिरफ्तार


कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित कटरिया पुलिस पिकेट के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 107 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से प्रिंस कुमार (20) एवं मनोज कुमार दास (31) को गिरफ्तार किया गया। दोनों पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के ततमा टोली निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post