बरारी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन एवं ₹5,100 नकद बरामद किया है । जानकारी के अनुसार, बरारी थाना कांड संख्या 142/26 दिनांक 07 जून 2026 में दर्ज धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त हासीम अंसारी (37 वर्ष) एवं हकीम अंसारी (28 वर्ष), दोनों पिता तमीजुद्दीन अंसारी, निवासी जनमघुट्टू, थाना बरारी, जिला कटिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन तथा ₹5,100 नकद राशि बरामद की गई। बरामद सामान को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरारी थाना पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
Cityhalchal News
0
Post a Comment