Top News

बाल संरक्षण पर बैठक में जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर


फुलवरिया पंचायत सरकार भवन में बाल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया कुमारी रूबी ने की। बैठक में अनाथ, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान स्पॉन्सरशिप योजना, पालन-पोषण सहायता, छात्रवृत्ति एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

मुखिया कुमारी रूबी ने बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए समाज को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक उमेश झा, सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post