Top News

चोर को पसंद थी राबड़ी! नकदी के साथ पांच कार्टन राबड़ी भी ले उड़े बदमाश


कुरसेला बस स्टैंड के समीप स्थित सुधा मिल्क पार्लर में हुई चोरी की घटना चर्चा का विषय बन गई है। चोरों ने खिड़की तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे करीब 1,500 रुपये नकद के साथ फ्रिज में रखे पांच कार्टन राबड़ी भी चुरा लिए। आमतौर पर चोरी की घटनाओं में नकदी और कीमती सामान निशाना बनते हैं, लेकिन इस मामले में राबड़ी की चोरी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि "लगता है चोर को राबड़ी काफी पसंद थी", क्योंकि नकदी के साथ उसने राबड़ी के कार्टन भी अपने साथ ले जाना जरूरी समझा। हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं पार्लर संचालक ने लगातार दूसरी बार हुई चोरी पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post