Top News

भवानीपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 8 चालकों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला



पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत के निर्देश पर शुक्रवार की संध्या भवानीपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के साथ एसआई विकास कुमार और एसआई शिवेश मिश्रा ने किया।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा आवश्यक वाहन दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल आठ मोटरसाइकिल चालकों से 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया।

थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

अभियान में पुलिस बल के अन्य जवानों के साथ अजय प्रसाद भी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post