नगर पंचायत कोढ़ा के आदिवासी टोला में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि आदिवासी टोला में स्ट्रीट लाइट लगने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और रात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी, वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद राजेश चौधरी समेत कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके पूरा होने से अब पूरे टोला में रोशनी और सुरक्षा का माहौल बनेगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।
Post a Comment