Top News

रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार


रौतारा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान खुदना गांव निवासी धर्मेंद्र ऋषि (24) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के क्रम में उसके पास से 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post