Top News

कुपोषण मुक्त बचपन की ओर पहल: गंभीर कुपोषित बच्चे को एनआरसी में कराया गया भर्ती


कोढ़ा प्रखंड में कुपोषण से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक गंभीर कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार और पोषण संबंधी देखभाल की जा रही है।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऊषा किरण ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। चिन्हित कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एनआरसी भेजा जा रहा है। साथ ही अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

महिला पर्यवेक्षिका राज श्री एवं फुलवरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-51 की सेविका इंदु कुमारी ने बच्चे के अभिभावकों को जागरूक कर भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष भी उनके प्रयास से भर्ती किए गए बच्चे अब स्वस्थ हैं।
इस दौरान बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार एवं कटिहार के सिविल सर्जन ने केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post