Top News

जलजमाव से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग



बैसा प्रखंड अंतर्गत बैसा गांव के समीप स्टेट हाईवे-99 से हरिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पानी में डूबी रहने से लोगों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि हरिया सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वर्षों से समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं, किसानों और आम लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नाला निर्माण और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post