Top News

गोलबाजार पुलिस चौकी पुनः चालू करने की मांग, चैंबर ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन



मुरलीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने शुक्रवार को गोलबाजार स्थित पुलिस चौकी को पुनः चालू करने तथा मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की मांग को लेकर थाना प्रभारी नुरुल हक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि व्यवसायियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गोलबाजार में पुलिस चौकी भवन का निर्माण कराया गया था। पूर्व में चौकी संचालित होने से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहता था, लेकिन कुछ माह पूर्व पुलिस बल हटाए जाने के बाद चौकी बंद हो गई। चैंबर ने चौकी को पुनः चालू करने के साथ बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, दिन-रात गश्त बढ़ाने तथा ट्रिपल लोडिंग, तेज रफ्तार बाइक, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और सड़क पर अवैध रूप से खड़े टेंपो-टोटो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने की मांग की।

चैंबर अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने कहा कि पुलिस चौकी पुनः शुरू होने से व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और वे निश्चिंत होकर व्यापार कर सकेंगे।

इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के तहत चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

मौके पर भानु पाल, प्रणय कुमार साहा, विनय चौधरी, विनोद बाफना, सूरज जायसवाल, सुबोध जायसवाल, संजय अग्रवाल एवं राजीव जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post