Top News

गनी निजी हॉस्पिटल का विधायक ने किया शुभारंभ


बैसा प्रखंड क्षेत्र के रौटा बाजार स्थित हाजी गनी मार्केट में गनी निजी हॉस्पिटल का रविवार को विधायक अख्तरूल ईमान द्वारा उदघाटन  किया गया।  विधायक  ने विधिवत दुआ खानी के बाद फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद विधायक  ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस आधुनिक अस्पताल से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रौटा बाजार स्थित गनी हॉस्पिटल में ही लोगों को बेहतर डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने डॉक्टरों और स्टाफ से भी बातचीत की। उन्होंने समाज सेवा के लिए समर्पित संस्थाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही। और विश्वास जताया कि यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत विकल्प बनेगा। वहीं अस्पताल संचालक :- हाजी नाहीद गनी  ने बताया कि उनकी प्राथमिकता हर वर्ग के लोगों को समय पर अच्छा इलाज उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि गरीबों का सेवा ही करना सबसे बड़ा धर्म है । गरीब मरीज पैसे के अभाव में अपना इलाज बेहतर तरीका से नहीं करा सकते हैं। इस अस्पताल में  गरीबों को इलाज कराने में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि एक ही छत के अंदर सभी रोगों के डॉक्टर जांच व दवा दुकान की व्यवस्था की गई है। मरीजों को इलाज के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व फिजीशियन की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, एआईएमआईएम पार्टी के वरिष्ठ नेता - मास्टर शाहीद, हाजी खलील, मो इजहार, मो मकसुद आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post