कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित मीट दुकानों के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गेराबाड़ी बाजार सहित नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे एवं बाजारों में संचालित मीट दुकानों को लेकर आयोजित बैठक में अवैध दुकानों को बंद कराने का निर्णय लिया गया।
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज रजा, स्वच्छता पदाधिकारी सृष्टि सुमन, वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि खन्ना शर्मा एवं धर्मा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नगर पंचायत से लाइसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी मीट दुकान का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई दुकानदार बिना लाइसेंस एवं निर्धारित मानकों का पालन किए बिना मीट की दुकानें संचालित कर रहे हैं। इसे देखते हुए सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर लाइसेंस नहीं लेने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करा दी जाएंगी।
Post a Comment