Top News

पुल निर्माण स्थल से लाखों की सामग्री चोरी, पुलिस ने सामान बरामद कर आरोपी को भेजा जेल


बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुल निर्माण स्थल से करीब एक लाख रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है, जबकि कबाड़ी दुकान संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, रामाक इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडमिन (एचआर) अब्दुल क्युश ने थाना में आवेदन देकर बताया कि एसबीआई बैंक के समीप केएम 54+034 पर चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल से शटरिंग एवं स्टील समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो गया।

मामले में बहादुरगंज थाना कांड संख्या 363/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए शंकर यादव (पिता स्व. अशोक यादव), निवासी हरिनगर वार्ड संख्या-7 ने चोरी की सामग्री अलीहुसैन चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी की गई निर्माण सामग्री के अलावा अन्य चोरी की बैटरियां एवं एल्यूमिनियम तार भी बरामद किए।

थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर यादव को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार कबाड़ी दुकान संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post