Top News

समस्तीपुर में विकास योजनाओं का विधायक अश्वमेघ देवी ने किया निरीक्षण


रिपोर्ट : निरंजन कुमार, ब्यूरो चीफ, समस्तीपुर
समस्तीपुर नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों का सोमवार को स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप उनके निष्पादन की समीक्षा की।
विधायक ने विभिन्न स्थलों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर समस्तीपुर की मेयर, नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधायक को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post