Top News

मुरलीगंज बाजार में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग


मुरलीगंज बाजार में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 स्थित मुख्य सड़क पर गाड़ोदिया गली के समीप एक काले रंग की चारपहिया वाहन से महिला और चालक उतरे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

घटना एक निजी प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। बावजूद इसके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post