Top News

सड़क, बिजली और शिक्षा पर जोर, मुख्यमंत्री से मिलीं कोढ़ा विधायक कविता देवी


कोढ़ा विधानसभा की भाजपा विधायक कविता देवी ने लोक सेवक आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, बिजली, शिक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक कविता देवी ने क्षेत्र की लंबित मांगों एवं आम लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने बताया कि विधायक कविता देवी क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई होने की उम्मीद है।

रमण झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है और आने वाले समय में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post