Top News

मुखिया संघ अध्यक्ष काजिम की आमसभा में गूंजीं पंचायत की समस्याएं, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी


कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत पवयी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित आमसभा के दौरान पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष काजिम ने पंचायत वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सड़क, नाली, पेयजल, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं को उठाया।

इस दौरान पंचायत के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई योजनाओं को पारित किया गया। काजिम ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने भी पंचायत में विकास कार्यों को गति देने की मांग की। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post