Top News

कोढ़ा में भाजपा मंडल बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन


कोढ़ा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। इसमें विधायक प्रतिनिधि रमण झा, विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, युवा नेता राजकिशोर सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post